पुलिस केंद्र परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

पुलिस केंद्र परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन

विज्ञापन

सिमडेगा. नगरपालिका आम चुनाव व होली पर्व के शांतिपूर्ण संपन्न होने के उपलक्ष्य में गुरुवार की शाम पुलिस केंद्र परिसर में होली मिलन समारोह सह बड़ाखाना का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, डीएफओ, डीडीसी, वरीय पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समेत जिले के कई पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए. इस दौरान सभी अधिकारियों व कर्मियों ने एक-दूसरे को रंग व गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द्र व भाईचारे का संदेश दिया. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है. जब समाज अपने परिवार के साथ त्योहार मनाता है, उस समय पुलिसकर्मी कर्तव्य स्थल पर रहकर कानून-व्यवस्था बनाये रखने का काम करते हैं. उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्व निभाने के लिए धन्यवाद दिया. कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिससे माहौल उल्लासमय बना रहा. अंत में सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया.

होली भाईचारा और प्रेम बढ़ाने का पर्व

सिमडेगा. सिमडेगा व लचरागढ़ में संचालित मुझे कुछ करना है संस्था द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में संस्थान के 400 से अधिक होमगार्ड, कक्षपाल व इंडियन आर्मी की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी तथा बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त किया. पूरे परिसर में उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला. लचरागढ़ में आयोजित समारोह में अनुज कुमार, अमित कुमार साहू, धर्मवीर सिंह, कोच रूबेन लुगून, शिक्षक दीपक साहू व संस्थान के सह संचालक अविनाश साहू उपस्थित थे. सिमडेगा में आयोजित कार्यक्रम में संचालक रवि शंकर साहनी ने कहा कि होली आपसी भाईचारा और प्रेम बढ़ाने का पर्व है. यह पर्व विशेष रूप से दोस्तों व साथियों के बीच संबंधों को मजबूत करता है. उन्होंने कहा कि होली उत्सव के बाद सभी छात्र-छात्राएं अपनी तैयारी में जुट जायें.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola