सिमडेगा : महावीर चौक में गूंजे कृष्ण भक्ति के स्वर, देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

भजन प्रस्तुत करते कलाकार / Prabhat Khabar Network

सिमडेगा के महावीर चौक में जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित भजन संध्या में कलाकारों ने समां बांधा। भजनों की धुन पर देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु।

विज्ञापन

सिमडेगा : जन्माष्टमी के अवसर पर शहर के महावीर चौक स्थित मंदिर परिसर में कीर्तन मंडली के तत्वावधान में भजन संध्या का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस दौरान कीर्तन मंडली के अध्यक्ष दीनदयाल सिंह, नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, प्रेस क्लब अध्यक्ष रविकांत साहू, वार्ड पार्षद खट्टू अग्रवाल और जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष आशीष शास्त्री ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित किया.

अतिथियों को किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान कीर्तन मंडली की ओर से सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इसके बाद भजन संध्या का रंगारंग कार्यक्रम शुरू हुआ. बाहर से पहुंचे कलाकार रानी पांडेय, छोटू छलिया और रंजन बिहारी ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी. 'सांवरी सूरत पे मोहन, दिल दीवाना हो गया' जैसे भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे और तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया.

देर रात तक भक्ति में डूबे रहे श्रद्धालु

भजनों की मधुर धुन पर देर रात तक श्रद्धालु भक्ति में डूबे रहे. कार्यक्रम के दौरान महिला कलाकार ने मंदिर परिसर में मौजूद बालिकाओं के साथ भजन की धुन पर नृत्य भी प्रस्तुत किया. इससे पूरे मंदिर परिसर का माहौल भक्तिमय हो गया.

पुजारी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित

जन्माष्टमी को लेकर महावीर चौक स्थित मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. कीर्तन मंडली की ओर से मंदिर के पुजारी को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले अन्य कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया.

हर वर्ष आयोजित होगा भजन कार्यक्रम

मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कीर्तन मंडली के अध्यक्ष दीनदयाल सिंह ने कहा कि हर वर्ष जन्माष्टमी के अवसर पर महावीर चौक में भजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी. आम लोगों के सहयोग के साथ भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद भी इस आयोजन को मिलता है. कार्यक्रम के सफल संचालन में हरि सिंह और उनकी टीम ने सराहनीय भूमिका निभाई. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल के जवान भी मौके पर तैनात रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola