7160 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

7160 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया

विज्ञापन

सिमडेगा. जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है. इस क्रम में 26 फरवरी से चार मार्च तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले करीब 7160 किलो जावा महुआ को नष्ट किया. साथ ही शराब बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही कई अवैध भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब की रोकथाम के लिए लगातार जागरूकता और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान में सहयोग करें और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें. यदि कहीं अवैध शराब बनाने या बेचने की जानकारी मिले, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर पर दें.

करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

सिमडेगा. शहरी क्षेत्र के भट्टीटोली में बिजली करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार कोरोमिया निवासी आकाश बड़ाइक भट्टीटोली में विद्युत पोल पर जियो फाइबर का तार बांध रहा था. इस दौरान वह पोल से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली तार के संपर्क में आ गया. करंट लगने से वह जमीन पर गिर पड़ा. आसपास के लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया, किंतु रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola