शिक्षकों को मिला सम्मान, डीईओ ने कहा- राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव हैं शिक्षक

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि और सम्मानित शिक्षक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमडेगा डायट में आयोजित समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

सिमडेगाः जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), सिमडेगा में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : डीईओ

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं. शिक्षक केवल विद्यार्थियों को ज्ञान नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य का भी निर्माण करते हैं. उन्होंने शिक्षकों से नयी शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों को धरातल पर उतारने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करने का आह्वान किया.

ये भी पढ़ें- ग्रामीणों के बीच पहुंची आयुष टीम, घुटना-कमर और जोड़ों के दर्द की हुई जांच

शिक्षकों के समर्पण और नवाचार की सराहना

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधीक्षक सह डायट प्राचार्य ने की. उन्होंने शिक्षकों के समर्पण, नवाचार और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना की.

समारोह में चयनित शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र, मोमेंटो और शॉल देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान नवाचार, समावेशी शिक्षा, विद्यालय विकास और विद्यार्थियों के सीखने के परिणाम में सुधार के लिए किए गए प्रयासों को विशेष रूप से सराहा गया. कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, डायट के संकाय सदस्य तथा शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- सिमडेगा हॉकी चैंपियनशिप में दिखा रोमांच, 12 मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola