ग्रामीणों के बीच पहुंची आयुष टीम, घुटना-कमर और जोड़ों के दर्द की हुई जांच
स्वास्थ्य जांच कराते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
जलडेगा के तीन स्थानों पर आयोजित आयुष चिकित्सा शिविर में 242 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं.
जलडेगा (सिमडेगा): जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुभद्रा कुमारी के निर्देश पर मंगलवार को बांसजोर प्रखंड मुख्यालय स्थित बांसजोर पंचायत सचिवालय के समीप आयुष चिकित्सा शिविर लगाया गया. शिविर में डॉ एंजामुल हक खान ने 85 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निःशुल्क दवा दी.
योग को दिनचर्या में शामिल करने की दी सलाह
शिविर में योग प्रशिक्षकों ने ग्रामीणों को योग के महत्व की जानकारी दी. उन्होंने लोगों को नियमित रूप से योग करने और इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया.
ये भी पढ़ें- लंबे समय से फरार आरोपी राहुल राम गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल
कुरडेग और कोचेडेगा में भी लगा शिविर
कुरडेग में डॉ आशीष कुमार ने 67 मरीजों की जांच और इलाज किया, जबकि कोचेडेगा में डॉ शिफा खातून ने 90 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरित की. इस तरह तीनों स्थानों पर कुल 242 मरीजों की जांच और इलाज किया गया. शिविर में मुख्य रूप से घुटने, कमर और जोड़ों के दर्द के अलावा मांसपेशियों से संबंधित रोगों की जांच की गयी. मौके पर योग प्रशिक्षक, सहिया और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए