लंबे समय से फरार आरोपी राहुल राम गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

Updated:
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमडेगा के कोलेबिरा थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी राहुल राम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की.

विज्ञापन

सिमडेगाः फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत कोलेबिरा थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी राहुल राम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन

स्थायी वारंट था जारी

पुलिस के अनुसार राहुल राम, पिता स्व. गंगा राम, बरसलोया कुबी टोली, थाना कोलेबिरा का निवासी है. उसके खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, सिमडेगा के न्यायालय से स्थायी वारंट जारी था. गिरफ्तारी के डर से वह लंबे समय से फरार चल रहा था.

ये भी पढ़ें- सिमडेगा हॉकी चैंपियनशिप में दिखा रोमांच, 12 मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

तकनीकी अनुसंधान के आधार पर गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की गई. इसी क्रम में पुलिस ने सात सितंबर को राहुल राम को गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आठ सितंबर को उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola