स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, स्कूलों में बच्चों की नियमित जांच का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित उपायुक्त और अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमडेगा में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई. उपायुक्त ने बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण और नौ सितंबर को स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

सिमडेगाः उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई. इसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित स्वास्थ्य सेवाओं और विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई. बैठक में फ्रॉड के एक मामले में गिरफ्तार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के चालक को दोबारा कार्य पर बहाल करने से संबंधित प्रस्ताव भी समिति के समक्ष रखा गया. इस पर सदस्यों ने विचार-विमर्श किया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- गुमला में शौच के लिए घर से बाहर निकले बुजुर्ग को हाथी ने कुचला, मौके पर मौत

स्कूलों में नियमित स्वास्थ्य जांच पर जोर

उपायुक्त ने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के निर्धारित माइक्रोप्लान के अनुसार जिले के सभी विद्यालयों में बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए. इससे बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान हो सकेगी और उन्हें आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा.

समाहरणालय में स्वास्थ्य जांच शिविर

उपायुक्त ने नौ सितंबर को समाहरणालय परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने का निर्देश दिया. शिविर में समाहरणालय परिसर स्थित सभी विभागों के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी. बैठक में सिविल सर्जन सहित स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न पदाधिकारी और जिला स्वास्थ्य समिति के सदस्य उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- सराहनीयः मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनेंगे बाल संप्रेक्षण गृह के बच्चे

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola