सिमडेगा हॉकी चैंपियनशिप में दिखा रोमांच, 12 मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Updated:
विज्ञापन

फोटो खिलाड़ियों के साथ हॉकी झारखंड के महासचिव व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमडेगा में आयोजित 11वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर हॉकी चैंपियनशिप के 11वें दिन कुल 12 मैच खेले गए. जानें टूर्नामेंट के ताजा परिणाम और पूरी जानकारी.

विज्ञापन

सिमडेगाः राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त से शुरू हुई 11वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर सिमडेगा जिला पुरुष एवं महिला हॉकी चैंपियनशिप में मंगलवार को 12 मुकाबले खेले गए. प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम और एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में चल रही है. हॉकी झारखंड के मार्गदर्शन में हॉकी सिमडेगा और जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता 12 सितंबर तक चलेगी.

विज्ञापन

झारखंड सरकार के खेल मंत्री के आकस्मिक निधन के कारण छह और सात सितंबर को मुकाबले स्थगित रहे थे. मंगलवार को दोबारा मैच शुरू हुए. मुकाबलों का शुभारंभ झारखंड पुलिस के जवान सुनील लुगुन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. सुनील लुगुन हॉकी को बढ़ावा देने के लिए लगातार आर्थिक सहयोग भी करते रहे हैं.

ये भी पढ़ें- दादी की मौत के 12 दिन बाद पोते ने भी तोड़ा दम, ब्रह्मभोज के दिन अंतिम संस्कार; गांव में पसरा मातम

कई टीमों ने दर्ज की शानदार जीत

मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में श्री माधव हरि छात्रावास ने पुलिस केंद्र सिमडेगा को 5-1 से हराया. लोम्बोई ने कोयडेगा ग्रामीण को 2-0 और कुड़ापानी ए ने फरसापानी को 4-1 से शिकस्त दी. एबी ब्रदर्स आसनबेड़ा और जिलिंगा ताराबोगा के बीच मुकाबला 1-1 से बराबरी पर रहा. मास्टर ब्रदर्स ने फॉरफिट के आधार पर हेठमा पंचायत को हराया. पीएम श्री बासेन ने बिधन टोली को 4-1, मुड़िया ने केवीएस सिमडेगा बी को 7-0 और सीओई सिमडेगा ने बानाबीरा को 9-0 से पराजित किया.

रोमांचक रहे अन्य मुकाबले

आदिवासी हॉस्टल बी ने सीडीजे ब्रदर्स को 1-0 से हराया. रेंगारिह ने सुरीन ब्रदर्स को 2-1 और कुड़ापानी बी ने टाटा सेनी जलडेगा को 2-1 से शिकस्त दी. मंगलवार को हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया और मैदान पर कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले.

ये भी पढ़ें- JTET 2026: सीसीटीवी वाले स्कूल-कॉलेजों में ही बनेंगे परीक्षा केंद्र, 4.40 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola