ePaper

Home Loan EMI Reduce Tips: होम लोन की किस्त से हैं परेशान? इन टिप्स से घटाएं अपना बोझ

Updated at : 07 Mar 2026 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
Home Loan EMI Reduce Tips

होम लोन की EMI कम करने के टिप्स

Home Loan EMI Reduce Tips: होम लोन की भारी EMI से परेशान हैं? जानें कैसे आप अपने बैंक से बात करके या बैलेंस ट्रांसफर के जरिए अपनी किस्तों को छोटा कर सकते हैं.

विज्ञापन

Home Loan EMI Reduce Tips: ज्यादातर लोग सोचते हैं कि एक बार होम लोन शुरू हो गया, तो अब अगले 20 साल तक भारी-भरकम EMI का बोझ ढोना ही पड़ेगा. लेकिन असलियत यह है कि बैंक आपको अपनी सुविधा के अनुसार बदलाव करने की छूट देते हैं. अगर बढ़ती महंगाई और घर के खर्चों के बीच आपकी EMI आपकी जेब पर भारी पड़ रही है, तो आप इन आसान रास्तों को चुन सकते हैं.

क्या आपका बैंक पुराने रेट पर ब्याज वसूल रहा है?

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, बाजार में ब्याज दरें अक्सर गिरती रहती हैं, लेकिन पुराने लोन पर बैंक इन्हें खुद कम नहीं करते है. अगर आपने 4-5 साल पहले लोन लिया था, तो मुमकिन है कि आज की तुलना में आप ज्यादा ब्याज दे रहे हों. बस अपने बैंक जाकर पूछें कि क्या वे आपको आज के कम रेट पर शिफ्ट कर सकते हैं. थोड़ी सी प्रोसेसिंग फीस देकर आपकी EMI काफी कम हो सकती है.

क्या लोन की अवधि बढ़ाना एक अच्छा ऑप्शन है?

अगर हर महीने हाथ तंग रहता है, तो आप अपने लोन की समय-सीमा (Tenure) बढ़वा सकते हैं. मान लीजिए आपका लोन 10 साल का बचा है, तो उसे बढ़ाकर 15 साल करवा लें. इससे आपकी हर महीने की किस्त तुरंत छोटी हो जाएगी. हालांकि इससे कुल ब्याज थोड़ा बढ़ जाता है, लेकिन आपकी मासिक टेंशन खत्म हो जाती है.

क्या ‘पार्ट पेमेंट’ से कम हो सकता है महीने का बोझ?

जब भी आपको बोनस मिले या कोई पुरानी सेविंग हाथ आए, उसे सीधे लोन के मूलधन (Principal) को चुकाने में लगा दें. इसे पार्ट पेमेंट कहते हैं. जैसे ही आपका लोन का मुख्य हिस्सा कम होता है, आप बैंक से अपनी EMI को फिर से सेट करने के लिए कह सकते हैं. इससे आपका मंथली बजट काफी हल्का हो जाता है.

क्या लोन को दूसरे बैंक में ट्रांसफर करना सही है?

इसे बैलेंस ट्रांसफर कहते हैं. अगर कोई दूसरा बैंक आपको आपके मौजूदा बैंक से काफी कम ब्याज दर ऑफर कर रहा है, तो आप अपना लोन वहां ले जा सकते हैं. बस कागजी कार्रवाई और फीस का हिसाब पहले ही लगा लें. अगर बचत अच्छी हो रही है, तो यह एक स्मार्ट फैसला है.

ये भी पढ़ें: घर की लक्ष्मी के नाम पर खरीदे प्रॉपर्टी, पाएं टैक्स में भारी छूट

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola