सड़क हादसे में एक छात्र की मौत, दो गंभीर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बाइक से बोर्ड परीक्षा देने जा रहे थे तीन छात्र, ट्रक से बाइक की हो गयी टक्कर

विज्ञापन

सिमडेगा. सदर थाना क्षेत्र के सिमडेगा-कुरडेग मुख्य मार्ग पर गरजा गिरजाटोली के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में सेंट मेरिज स्कूल सामटोली के एक छात्र की मौत हो गयी, जबकि दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार कोचेडेगा नवाटोली निवासी 16 वर्षीय रितेश सोरेंग, अमन बिलुंग और रितेश डुंगडुंग एक ही बाइक पर सवार होकर नौवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा देने के लिए उर्सुलाइन स्कूल सिमडेगा जा रहे थे. इस दौरान गरजा गिरजा टोली के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी. हादसे में तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा लाया गया, जहां उपचार के दौरान रितेश सोरेंग की मौत हो गयी. वहीं चिकित्सकों ने रितेश डुंगडुंग व अमन बिलुंग की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा सदर अस्पताल पहुंच घायलों के इलाज में सहयोग किया.

18 चक्का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त

जलडेगा. बांसजोर प्रखंड के कछुपानी बाजार टोली के पास 18 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घटना में बिजली के खंभे व एक चापानल क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि घटना में चालक एवं उपचालक सुरक्षित हैं.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola