सिमडेगा ऑटो हटाने के विवाद में चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमडेगा के बानो में ऑटो हटाने के विवाद में एक चालक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

सिमडेगा. बानो थाना क्षेत्र के ऊपर चौक में कुछ लोगों ने एक ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया. घटना में चोरबंदू निवासी आनंद बड़ाइक गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

बताया गया कि ऊपर चौक में ऑटो हटाने को लेकर कुछ लोगों के साथ उनका विवाद हुआ. विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों की मदद से घायल आनंद बड़ाइक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने घटना से जुड़े लोगों के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola