हॉकी मैदान पर बरसा गोलों का सैलाब, एक टीम ने 13-0 से दर्ज की धमाकेदार जीत

Updated:
विज्ञापन

फोटो खिलाड़ियों के साथ अतिथि, हॉकी स्टिक उठा कर जन्मदिन की बधाई देते खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमडेगा में आयोजित 21वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर हॉकी चैंपियनशिप के 13वें दिन छह मुकाबले खेले गए. अब तक कुल 112 मैच पूरे हो चुके हैं, जानें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

सिमडेगा. अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम एवं एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में चल रही 21वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर सिमडेगा जिला महिला एवं पुरुष हॉकी चैंपियनशिप के 13वें दिन पुरुष वर्ग के छह मुकाबले खेले गये. हॉकी झारखंड के मार्गदर्शन में हॉकी सिमडेगा और खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में अब तक कुल 112 मैच खेले जा चुके हैं. इनमें पुरुष वर्ग के 74 और महिला वर्ग के 38 मैच शामिल हैं. प्रतियोगिता के कुल 128 मैचों में अब 16 मुकाबले शेष हैं.

विज्ञापन

13वें दिन आदिवासी हॉस्टल ए ने संत अन्ना सामटोली को 7-0, केवीएस सिमडेगा ए ने डे बोर्डिंग टेंशर को 2-1, लिटिल टाइगर सिमडेगा ने सीडीजे ब्रदर को 13-0, बनाबीरा ने केवीएस सिमडेगा बी को 4-0, मास्टर ब्रदर्स ने गोंडवाना क्लब सलडेगा को 6-0 तथा बोर्डिंग टेंशर ने क्रूसकेला एफसी को 3-0 से पराजित किया. विजेता टीमों को तीन-तीन अंक मिले.

पँखरासीयूस टोप्पो को दी जन्मदिन की बधाई

मैच शुरू होने से पहले हॉकी सिमडेगा के वरिष्ठ पदाधिकारी सह तकनीकी प्रमुख पँखरासीयूस टोप्पो के 72वें जन्मदिन पर खिलाड़ियों ने हॉकी स्टिक उठाकर उन्हें बधाई दी. इसके बाद मैचों का शुभारंभ हुआ. उम्लेन समद, फादर फ्रलिक्स, कोच चंद्रशेखर मुंडा समेत अन्य पदाधिकारियों व अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. पँखरासीयूस टोप्पो लंबे समय से हॉकी के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं.

उन्होंने लचरागढ़ स्थित आवासीय हॉकी प्रशिक्षण केंद्र में करीब 10 वर्षों तक स्वयंसेवक के रूप में खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया. उनके प्रशिक्षण से कई खिलाड़ियों ने झारखंड और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनायी तथा विभिन्न संस्थानों में नौकरी प्राप्त की. हॉकी झारखंड के महासचिव मनोज कोनबेगी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हॉकी के प्रति उनका लंबे समय का समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायक है. 72 वर्ष की उम्र में भी उनका मैदान पर सक्रिय रहना युवाओं को प्रेरणा देता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola