कोलेबिरा के बनफूल नायक ने बढ़ाया झारखंड का मान, राज्यपाल से मिला बड़ा सम्मान
कोलेबिरा के बनफूल नायक को महामहिम राज्यपाल ने गोल्ड मेडल देकर किया सम्मानित | Prabhat Khabar Network
रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कोलेबिरा के बनफूल नायक को रंगमंच विद्या में गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। जानिए उनकी इस शानदार उपलब्धि के बारे में।
कोलेबिरा. रांची विश्वविद्यालय का 39वां दीक्षांत समारोह में रंगमंच विद्या में विश्वविद्यालय टॉपर रहे कोलेबिरा के बनफूल नायक को राज्यपाल द्वारा गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
रंगमंच के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा और अकादमिक लगन के बल पर उन्होंने यह सर्वोच्च स्थान हासिल कर न केवल विश्वविद्यालय बल्कि पूरे कला जगत का मान बढ़ाया है.
विश्वविद्यालय प्रशासन, प्राध्यापकों एवं उपस्थित अतिथियों ने बनफूल नायक की इस उपलब्धि की प्रशंसा की तथा उनके सुनहरे भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जतायी कि वह अपनी कला और अभिनय कौशल से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम रोशन करेंगे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए