मोर पुलिस मोय पुलिस के तहत प्रतियोगिता परीक्षा में 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग
कार्यक्रम में उपस्थित बच्चे व शिक्षक | Prabhat Khabar Network
सिमडेगा के जनता हाई स्कूल में मोर पुलिस मोय पुलिस अभियान के तहत प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन हुआ, जिसमें 400 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.
सिमडेगा. पुलिस-पब्लिक संबंधों को मजबूत करने और स्कूली बच्चों में सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाये जा रहे मोर पुलिस मोय पुलिस अभियान के तहत गुरुवार को महाबुआंग थाना क्षेत्र के जनता हाइ स्कूल जीतू टोली में प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया. एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर आयोजित परीक्षा में विद्यालय की कक्षा 8वीं, 9वीं और 10वीं के करीब 400 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, कानून-व्यवस्था तथा सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया. परीक्षा के बाद तीनों कक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा के महत्व तथा अपराध मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जानकारी दी.
पुलिस विभाग ने बताया कि मोर पुलिस मोय पुलिस अभियान के माध्यम से जिले में पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ युवाओं को जागरूक किया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे ने मीडिया सेल के माध्यम से सभी सफल एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए