संत जेवियर्स कॉलेज के नये भवन का उदघाटन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Mar 2026 9:43 PM
संत जेवियर्स कॉलेज के नये भवन का उदघाटन
सिमडेगा. संत जेवियर्स कॉलेज में शुक्रवार को सोसाइटी ऑफ जीसस के मोस्ट रेवरेंड फादर जनरल आर्तुरो सोसा का स्वागत किया गया. उनके आगमन के अवसर पर कॉलेज परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों व अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक झारखंडी रीति-रिवाज से हुई. विद्यार्थियों ने आदिवासी परंपरा के अनुसार हाथ धोने की रस्म निभायी और अतिथियों को आदिवासी बंडी पहना कर सम्मानित किया. इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा की झलक पेश की. मुख्य कार्यक्रम के तहत नये कॉलेज भवन का उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर फादर जनरल आर्तुरो सोसा ने फीता काट कर भवन का औपचारिक उद्घाटन किया और प्रार्थना के साथ भवन का आशीर्वाद कार्यक्रम संपन्न हुआ. कार्यक्रम में बिशप विंसेंट बरवा समेत अन्य धार्मिक अगुआ शामिल हुए. कॉलेज के प्राचार्य फादर रोशन बा ने स्वागत भाषण दिया और अतिथियों को शॉल व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया. विद्यार्थियों ने प्रार्थना नृत्य और रचनात्मक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं. समारोह को संबोधित करते हुए फादर जनरल आर्तुरो सोसा ने शिक्षा, सेवा और मानवीय मूल्यों के महत्व पर अपने विचार साझा किये. धन्यवाद ज्ञापन फादर ब्रूनो व संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर ईशान तिरू और असिस्टेंट प्रोफेसर जेसिका निधि तिग्गा ने किया. राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. नये भवन के उद्घाटन को कॉलेज परिवार के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में माना गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










