कस्तूरबा विद्यालय ने खिताब पर कब्जा जमाया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2019 1:36 AM
कुरडेग : माइकल किंडो स्टेडियम में सिमडेगा जिला खेलकूद जागृति मंच के तत्वावधान में शुक्रवार को अंडर 17 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. फाइनल में ट्राइब्रेकर में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की टीम ने निर्मला उच्च विद्यालय खालीजोर को 3-2 गोल से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. विजेता टीम को 2500 रुपये […]
कुरडेग : माइकल किंडो स्टेडियम में सिमडेगा जिला खेलकूद जागृति मंच के तत्वावधान में शुक्रवार को अंडर 17 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. फाइनल में ट्राइब्रेकर में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की टीम ने निर्मला उच्च विद्यालय खालीजोर को 3-2 गोल से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया.
विजेता टीम को 2500 रुपये तथा उपविजेता टीम को 1500 रुपये व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया. मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिदेशक रेजी डुंगडुंगन ने टीमों को पुरस्कृत किया. वहीं अच्छे खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों काे मेडल पहना कर पुरस्कृत किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










