ePaper

कोलेबिरा उपचुनाव : झामुमो ने झापा से लिया तमाड़ चुनाव का बदला?

Updated at : 23 Dec 2018 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
कोलेबिरा उपचुनाव : झामुमो ने झापा से लिया तमाड़ चुनाव का बदला?

– झापा खेमे में बना चर्चा का विषय, चुनाव परिणाम से झामुमो की भी भद पिटी रविकांत साहू, सिमडेगा झामुमो ने झारखंड पार्टी को समर्थन देने के नाम पर तमाड़ चुनाव का बदला ले लिया. इस तरह की चर्चा ग्रामीण क्षेत्र से आये झापा कार्यकर्ता कर रहे थे. जानकारी के मुताबिक शिबु सोरेन राज्य के […]

विज्ञापन

– झापा खेमे में बना चर्चा का विषय, चुनाव परिणाम से झामुमो की भी भद पिटी

रविकांत साहू, सिमडेगा

झामुमो ने झारखंड पार्टी को समर्थन देने के नाम पर तमाड़ चुनाव का बदला ले लिया. इस तरह की चर्चा ग्रामीण क्षेत्र से आये झापा कार्यकर्ता कर रहे थे. जानकारी के मुताबिक शिबु सोरेन राज्य के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर 2009 में काबिज हुए थे. उस वक्त शिबु सोरेन को तमाड़ से झामुमो ने चुनाव में उतारा था. तमाड़ से राजा पीटर को झापा के टिकट पर चुनाव लड़ाया गया था.

उस वक्त झामुमो ने झापा के एनोस एक्का से आग्रह भी किया था कि वे गुरूजी के सामने प्रत्याशी न दें. किंतु एनोस एक्का ने झामुमो की एक नहीं सुनी थी. उन्‍होंने राजा पीटर को झापा के टिकट पर चुनाव लड़ाया, जिसमें राजा पीटर ने शिबु सोरेन को हरा दिया था. इसके बाद शिबु सोरेन को मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी.

इधर झामुमो द्वारा झापा को समर्थन देने के बाद से ही उक्त मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा. इस चुनाव में झामुमो ने झापा को अपना समर्थन दिया, लेकिन झापा बुरी तरह हार गयी. क्षेत्र में ऐसी चर्चा है कि झामुमो ने भीतरघात कर झापा को हरवाकर तमाड़ चुनाव का बदला ले लिया.

बहरहाल इस चुनाव में झापा को अपना समर्थन देने व हेमंत सोरेन द्वारा भी चुनाव प्रचार में आने के बाद भी झापा की करारी हार से झामुमो की भी भद पिट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola