रजत पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी झारखंड की बेटियों का सोमवार को मुख्यमंत्री करेंगे स्वागत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Nov 2018 9:36 PM
रविकांत साहू@सिमडेगा थर्ड यूथ ओलंपिक में रजत पदक विजेता जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सिमडेगा की बेटी सलीमा टेटे एवं 18वीं एशियन गेम्स 2018 में रजत पदक विजेता झारखंड की बेटी निक्की प्रधान को 12 नवंबर को 10 बजे रांची कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा सम्मानित किया जायेगा. दोनों ही […]
रविकांत साहू@सिमडेगा
थर्ड यूथ ओलंपिक में रजत पदक विजेता जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सिमडेगा की बेटी सलीमा टेटे एवं 18वीं एशियन गेम्स 2018 में रजत पदक विजेता झारखंड की बेटी निक्की प्रधान को 12 नवंबर को 10 बजे रांची कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा सम्मानित किया जायेगा.
दोनों ही खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि भी दी जायेगी. इस कार्यक्रम में अपने कोच सुलकसन टेटे के साथ भाग लेने के बाद सलीमा 11.30 फ्लाइट से सीनियर इंडिया टीम में भाग लेने के लिए बंगलौर रवाना हो जायेगी. कल सिमडेगा से सुबह 5.30 बजे सलीमा प्राइवेट गाड़ी से रांची आयेगी.
खिलाड़ियों को इस तरह प्रोत्साहित करने के मुख्यमंत्री एवं निदेशक खेल विभाग झारखंड एवं जिला प्रशासन सिमडेगा का हॉकी सिमडेगा आभार व्यक्त करता है. इस तरह के प्रोत्साहन से निश्चित ही खेल को बढ़ावा मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










