क्या यूट्यूबर सौरव जोशी-अवंतिका के रिश्ते में आई दरार? यूट्यूबर के बयान ने बढ़ाई हलचल

Updated:
विज्ञापन

सौरव जोशी और अवंतिका, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सौरव जोशी और अवंतिका को लेकर सोशल मीडिया पर अलगाव की अफवाहें चर्चा में हैं. इस बीच सौरव ने कहा है कि सही समय आने पर वह पूरी सच्चाई खुद सबको बताएंगे.

विज्ञापन

लोकप्रिय व्लॉगर्स में गिने जाने वाले सौरव जोशी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर उनके और पत्नी अवंतिका भट्ट के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. इसकी वजह यह है कि अवंतिका पिछले काफी समय से सौरव के यूट्यूब व्लॉग्स में नजर नहीं आ रही हैं, जिसके बाद फैंस के बीच अलगाव की अफवाहें तेज हो गई हैं. सौरव और अवंतिका ने दिसंबर 2025 में शादी की थी. शादी के बाद दोनों कई वीडियोज और तस्वीरों में साथ दिखाई दिए थे, लेकिन हाल के दिनों में अवंतिका की अनुपस्थिति ने लोगों का ध्यान खींचा है.

विज्ञापन

अवंतिका को लेकर सौरव जोशी ने क्या कहा?

फैंस लगातार सौरव जोशी से अवंतिका के बारे में सवाल पूछ रहे हैं. अपने एक व्लॉग में सौरव ने इस पर रिएक्ट करते हुए न तो किसी अफवाह की पुष्टि की और न ही उसका खंडन किया. सौरव ने कहा, “एक सवाल जो हर कोई पूछ रहा है कि अवंतिका कहां है, व्लॉग में क्यों नहीं आ रही है और क्या हुआ है. जो भी हुआ है, मैं अभी आपको नहीं बता सकता. जब वह पूरी बात पूरी तरह से खत्म हो जाएगी, तब मैं आप सभी को जरूर बताऊंगा.”

दिसंबर 2025 में हुई थी शादी

सौरव जोशी और अवंतिका भट्ट ने दिसंबर 2025 में ऋषिकेश में शादी की थी. सौरव ने अपनी शादी की झलकियां शेयर करते हुए कैप्शन लिखा था, “पवित्र बंधन गंगा किनारे.”

कौन हैं सौरव जोशी?

26 वर्षीय सौरव जोशी उत्तराखंड के सोमेश्वर के रहने वाले हैं. उनका बचपन एक साधारण परिवार में बीता. उनके पिता बढ़ई का काम करते थे, जबकि उनकी मां हाउसवाइफ हैं. अपने भाई के कहने पर उन्होंने साल 2017 में यूट्यूब चैनल शुरू किया. शुरुआती दिनों में सौरव को यूट्यूब पर पहचान बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा. उन्होंने अपने चैनल के लिए कई नाम आजमाए, लेकिन आखिरकार ‘सौरव जोशी व्लॉग्स’ के नाम से उन्हें बड़ी सफलता मिली. आज उनके यूट्यूब चैनल पर 4 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं.

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी की फैन लिस्ट में जुड़ा अमिताभ बच्चन का नाम, कहा- इस उम्र में हम गुल्ली-डंडा भी नहीं खेल पाते थे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola