महंगे पेट्रोल के बीच बढ़ा EV का क्रेज, मई में बिक्री 42% उछली, TVS और Bajaj आगे

Updated:
विज्ञापन

टीवीएस इलेक्ट्रिक स्कूटर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. मई 2026 में EV की बिक्री में 42% का उछाल दर्ज किया गया. TVS और Bajaj ने सबसे ज्यादा बिक्री की. वहीं Ather तीसरे नंबर पर रहा.

विज्ञापन

देश में EV स्कूटर्स का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है. पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और कम रनिंग कॉस्ट की वजह से अब बड़ी संख्या में लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक की तरफ रुख कर रहे हैं. मई 2026 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट ने अच्छी खासी ग्रोथ दर्ज की है और बिक्री के आंकड़ों में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है. Vahan पोर्टल के अनुसार, मई 2026 में 29 तारीख तक देशभर में 1.49 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स रजिस्टर किए गए. पिछले साल इसी ड्यूरेशन में यह आंकड़ा करीब 1.05 लाख यूनिट तक ही था. यानी इस साल EV टू-व्हीलर बिक्री में लगभग 42 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है. हालांकि इन आंकड़ों में तेलंगाना का डेटा शामिल नहीं है.

विज्ञापन

क्यों बढ़ रही है EV की डिमांड?

ऑटो इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का कहना है, कि पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी और ग्लोबल ऑयल मार्केट में अस्थिरता की वजह से लोग अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों को ज्यादा बेहतर ऑप्शन मान रहे हैं. खासतौर पर डेली कम्यूट करने वाले और डिलीवरी या गिग वर्क से जुड़े यूजर्स तेजी से EV अपना रहे हैं, क्योंकि इससे फ्यूल खर्च काफी कम हो जाता है. इसके अलावा कंपनियों की तरफ से दिए जा रहे डिस्काउंट ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस और आसान फाइनेंसिंग स्कीम्स ने भी बिक्री को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है.

मार्च के मुकाबले थोड़ी धीमी हुई रफ्तार

हालांकि मई में EV बिक्री मजबूत रही, लेकिन मार्च 2026 जैसा रिकॉर्ड लेवल देखने को नहीं मिला. मार्च में फाइनेंशियल ईयर एंड ऑफर्स और भारी डिस्काउंट के चलते इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर रजिस्ट्रेशन करीब 1.99 लाख यूनिट तक पहुंच गए थे. इसके बाद अप्रैल में बिक्री घटकर लगभग 1.55 लाख यूनिट रही और मई में यह आंकड़ा 1.49 लाख यूनिट के करीब पहुंचा.

TVS बना मार्केट लीडर

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में इस बार भी TVS Motor सबसे आगे रही. कंपनी ने मई में 38 हजार से ज्यादा EV रजिस्ट्रेशन दर्ज किए. वहीं Bajaj Auto दूसरे नंबर पर रही, जबकि Ather Energy तीसरे नंबर पर रही. Hero MotoCorp की Vida और Ola Electric भी मार्केट में मजबूत मौजूदगी बनाए हुए हैं.

EV मार्केट में बढ़ रही है टक्कर

अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में पुराने ऑटो कंपनियों और नए EV स्टार्टअप्स के बीच जबरदस्त कॉम्पिटिशन देखने को मिल रहा है. बड़ी कंपनियां अपने मजबूत डीलर नेटवर्क और नए मॉडल्स की मदद से तेजी से मार्केट शेयर बढ़ा रही हैं.

आने वाले समय में और बढ़ सकती है EV बिक्री

इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले महीनों में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड और बढ़ सकती है. कंपनियां लगातार नई बैटरी टेक्नोलॉजी, ज्यादा रेंज वाले मॉडल और बेहतर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम कर रही हैं. ऐसे में EV सेगमेंट का भविष्य काफी मजबूत नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें: Nissan ने ₹6.1 करोड़ वाली नई नवेली Ferrari Luce का क्यों उड़ाया मजाक? जानें पूरा मामला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola