Seraikela News : पहले गांव में सड़क, पानी व बिजली की हो व्यवस्था

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 03 May 2025 11:04 PM

विज्ञापन

अति नक्सल प्रभावित गांव तानीसोया में मोबाइल टावर लगाने का ग्रामीणों ने किया विरोध, बोले

विज्ञापन

चांडिल.

सरायकेला-खरसवां जिला के चांडिल प्रखंड अंतर्गत चौका थाना क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित गांव तानीसोया के टोला खुटखटी के ग्रामीणों ने बैठक की. इसमें गांव में मोबाइल टावर लगाये जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया.

चांडिल के अंचलाधिकारी अमित श्रीवास्तव और चौका पुलिस बल ने तानीसोया गांव जाकर ग्रामीणों को मोबाइल टावर लगने के फायदों के बारे में बताया. लेकिन ग्रामीणों ने कहा कि मोबाइल टावर लगाकर प्रशासन ग्रामीणों को गुमराह न करे. पहले गांव में रोड-रास्ता, शुद्ध पेयजल व बिजली की व्यवस्था हो. उसके बाद ही गांव में अन्य कार्य किये जायें. नदियों पर पुल-पुलिया नहीं बना है. सड़क नहीं होने के कारण गांव तक एंबुलेंस नहीं पहुंचती है. ग्रामीण अपनी फसल बाजारों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. गांव में सड़क, बिजली की सुविधा को लेकर पंचायत से लेकर प्रखंड, अनुमंडल व जिला से लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय तक लिखित रूप से आवेदन दिया गया है. इसके बावजूद अब तक धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ है.

700 की आबादी कृषि, पशुपालन और जंगल पर निर्भर

स्थानीय लोगों के मुताबिक, गांव में स्कूल भवन, आंगनबाड़ी केंद्र या स्वास्थ्य केंद्र नहीं है. रोजगार के लिए गांव के युवक-युवतियां पलायन कर रहे हैं. पहाड़ियों के बीच बसे तानीसोया गांव की कुल आबादी करीब 700 है. इसमें पूर्ण रूप से मुंडा जनजाति समुदाय के लोग निवास करते हैं. लोगों की आजीविका खेती-बाड़ी, पशुपालन और जंगल पर निर्भर है. ग्रामीणों ने कहा कि हमारा अस्तित्व जल-जंगल-जमीन से जुड़ा हुआ है. अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के अनदेखी के कारण आजादी के बाद भी आज तक हमारा गांव विकास से कोसों दूर है.

कोट

मोबाइल टावर लगने से गांव में नेटवर्क समस्या दूर हो जायेंगी. टावल लगने से लाभ के बारे में कई जानकारी ग्रामीणों को दी गयी. फिर भी ग्रामीण नहीं माने. ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है.

अमित श्रीवास्तव, सीओ चांडिल.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola