सरायकेला खरसावां जिला फुटबॉल लीग 2026 का शुभारंभ 1 जुलाई से

जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन की बैठक में पहुंचे एसोसिएशन के पदाधिकारी
Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिला के फुटबॉल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है. सरायकेला-खरसावां जिला फुटबॉल लीग 2026 का आगाज होने जा रहा है. इस प्रतियोगिता में 25 पुरुष और 6 महिला टीम्स भाग लेगी. पूरी खबर नीचे पढ़ें.
सरायकेला से शचींद्र कुमार दाश की रिपोर्ट
Seraikela Kharsawan News: सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग 2026, 1 जुलाई से शुरू होगा. यह प्रतियोगिता बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला और अर्जुना स्टेडियम खरसावां में आयोजित की जाएगी. इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए डीएसए की एक बैठक अर्जुना स्टेडियम खरसावां में आयोजित की गई. वरीय उपाध्यक्ष उमेश कुमार सिंहदेव की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक मे इस प्रतियोगिता के लिए पंजीकृत 25 टीमों को 5 ग्रुप में बांटा गया.
सरायकेला में 10 टीमों की टक्कर, खरसावां में 15 टीमों के बीच होगी जंग
ग्रुप ए और ग्रुप बी की 10 टीमों का मुकाबला बिरसा स्टेडियम सरायकेला में होगा जबकि अन्य 15 टीमें अर्जुना स्टेडियम खरसावां में खेलेंगी. खरसावां में आयोजित इस बैठक में बीएसए सचिव मोहम्मद दिलदार, पिनाकी रंजन, बलराम महतो, संजय सुंडी, वीरेन पाल, संतोष महतो विजय दिग्गी, बसंत गणतायत, समीर महतो सहित सभी टीमों के सचिव, अध्यक्ष, रेफरी और डीएसए के सदस्य मौजूद थे.
सरायकेला में खेलने वाली टीम
बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में डी पी एस हाथीटांड़, ट्रिपल ए हरिहरपुर, गॉड फादर एफ सी खूंटपानी, आर्यन पॉवर ईचागढ़, एवरेस्ट क्लब मुंडाटांड, वाई बी एफ सी राजनगर, ए भी पी टेंगाडीह नीमडीह, सुमित स्पोर्टिंग सीनी, एन एस सी बुरुडीह और एम एल सी भेलाईडीह टीम शामिल हैं.
खरसावां में खेलने वाली टीम
अर्जुना स्टेडियम खरसावां में सेरेगदा एफ सी, ग्रीन एरिया एफ सी दलभंगा, बिरसा मुंडा क्लब दोलानडीह, आर एफ टी सी खरसावां, यूथ क्लब खामार डीह, तूड़ीयान एफ सी, अर्बन सिटी सीतारामपुर, डी के एम सी नारायणबेड़ा, एंजेल एफ सी छोटा सरगीडीह, डी पी एफ सी खरसावां, एस एफ सी मातकमडीह, एस एम सी प्रधानगोड़ा, क्रिस 11 जोजोडीह, रीडिंग एफ सी और दीनबंधु फुटबॉल क्लब चक्रधरपुर टीम शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश, अब ऑनलाइन भू-अभिलेखों के सत्यापन पर डिजिटल हस्ताक्षर करेंगे अंचल अधिकारी
यह भी पढ़ें: पोते की हत्या के आरोप में सौतेली दादी को आजीवन कारावास, 14 महीने पहले हुई थी वारदात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










