Seraikela News : बच्चों का भविष्य संवारने के लिए उन्हें स्कूल से जोड़ें : होनहागा

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 07 May 2025 11:02 PM

विज्ञापन

बच्चों का भविष्य संवारने के लिए उन्हें स्कूल से जोड़ें : होनहागा

विज्ञापन

खरसावां.खूंटपानी प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय स्कूल रुआर-2025 ( बैक टू स्कूल कैंपेन) पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने कहा कि बच्चों को स्कूल से जोड़ने और शत प्रतिशत उपस्थिति को लेकर बैक-टू-स्कूल कैंपेन की शुरुआत की गयी है. इसमें विद्यालय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को फिर से स्कूल आने को लेकर प्रोत्साहित किया जाए.

आपसी समन्वय से स्कूल से बाहर बच्चों का नामांकन कराएं :

यमुना जिप सदस्य यमुना तियु ने कहा कि विभिन्न विभागों के साथ समन्वय बनाते हुए ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि साथ अभियान को सफल बनाने का प्रयास करें.

ऐसा माहौल तैयार करें कि बच्चे स्कूल से दूर न हों :

धनंजय पाठकबीडीओ धनंजय पाठक ने कहा कि आप सभी को सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण दायित्व दिया है. विद्यालय में शिक्षा इस प्रकार हो कि बच्चे सहज और सरल भाव विद्यालय में सीख सकें. ऐसा हमेशा माहौल तैयार करें ताकि बच्चे विद्यालय से दूर न रहें. प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश खालको ने कहा कि सरकारी स्कूलों का नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है. साथ ही स्कूलों में नामांकन का विशेष अभियान शुरु हो गया है. इस अभियान का मुख्य लक्ष्य आंगनबाड़ी सहित 05-18 आयु वर्ग के सभी बच्चों का विद्यालयीय शिक्षा पूर्ण कराना है. मौके पर राकेश उर्फ दोनो बांसिंह, नारायण बानरा, बिरसा तियु समेत सभी बीआरपी, सीआरपी व शिक्षक आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola