फायरिंग का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, यूएसए मेड पिस्टल जब्त
Author Atul pathak
Updated:
विज्ञापन

सलमान उर्फ जम्बो बच्चा पहले भी जा चुका है जेल
विज्ञापन
चांडिल.
कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर में जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. हत्या की नियत से की गई फायरिंग के आरोपी मो सलमान उर्फ जंबो बच्चा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 7.65 एमएम पिस्टल भी बरामद की गई है. बरामद पिस्टल पर मेड इन यूएसए लिखा हुआ है. बुधवार को चांडिल स्थित एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एसडीपीओ शिव प्रकाश कुमार ने इसकी जानकारी दी. एसडीपीओ शिव प्रकाश कुमार ने बताया कि 2 जून को इस्लामनगर में जमीन विवाद को लेकर अफसर नवाज पर फायरिंग कर जानलेवा हमला किया गया था. घटना के बाद अफसर नवाज के बयान पर कपाली ओपी में आर्म्स एक्ट समेत अन्य कई मामले में केस दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर लगातार अभियान चलाते हुए पहले प्राथमिकी अभियुक्त अशफाक अहमद उर्फ बल्लू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. इसके बाद पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी रही. एसडीपीओ ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. टीम मेंकपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक हीरालाल मुंडू, बिपुल कुमार तिवारी, दस्तगीर आलम तथा तकनीकी शाखा की टीम ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मो सलमान उर्फ जंबो बच्चा का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ वर्ष 2023 में भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. पुलिस उसके अन्य आपराधिक मामलों का भी सत्यापन कर रही है.ओडिशा के बांगरीपोशी से दबोचा गया आरोपी
जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कांड में शामिल मुख्य आरोपी मो सलमान उर्फ जंबो बच्चा ओडिशा में छिपा हुआ है. सूचना के आधार पर गठित टीम ने ओडिशा के बांगरीपोशी में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी मो सलमान आजादनगर थाना क्षेत्र स्थित ओल्ड पुरुलिया रोड, रोड नंबर-17 का निवासी है. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं. उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मेड इन यूएसए लिखा हुआ 7.65 एमएम का अवैध पिस्टल बरामद किया गया. पुलिस ने हथियार को जब्त कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










