Seraikela News : ड्रॉपआउट को चिह्नित कर नामांकन कराएं : बीडीओ

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 05 May 2025 11:34 PM

विज्ञापन

ड्रॉपआउट को चिह्नित कर नामांकन कराएं : बीडीओ

विज्ञापन

सरायकेला

सरायकेला के एनआर प्लस टू उच्च विद्यालय में सोमवार को प्रखंड स्तरीय स्कूल रुआर कार्यशाला का अयोजन किया गया. कार्यशाला को संबोधित करते हुए बीडीओ यस्मिता सिंह ने कहा कि बैक टू स्कूल कैंपेन से विद्यालय से बाहर हो चुके बच्चों को वापस स्कूल की मुख्यधारा से जोड़ें. इसमें हम सभी की भूमिका अहम है. प्रखंड का कोई भी ड्रॉपआउट बच्चा नामांकन से वंचित न रहे, इसके लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है. कहा क केवल बच्चों का नामांकन विद्यालय में करवाने से कार्यक्रम का उद्देश्य पूरा नहीं होगा. इसके लिए नामांकित बच्चों का विद्यालय में ठहराव हो और उनकी उपस्थिति नियमित हो, जिसके के लिए सभी का सहयोग जरूरी है. बीडीओ ने कहा कि स्कूल रुआर एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य 5 से 18 वर्ष की आयु के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा में लाना है. सीओ भोला शंकर महतो ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को स्कूल से जोड़ना है ताकि कोई भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहे. इससे पूर्व बीडीओ यस्मिता सिंह, सीओ भोला शंकर महतो, उप प्रमुख वासुदेव महतो व बीइइओ दिनेश कुमार दंडपात ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का उद्घाटन किया.

प्रवासी बच्चों को चिह्नित करना जरूरी : उप प्रमुख

उप प्रमुख वासुदेव महतो ने कहा कि क्षेत्र के अधिकतर परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले हैं. ये लोग अपनी जीविकोपार्जन के लिए निरंतर प्रवास पर ही रहते हैं. कभी-कभी पूरा परिवार रोजी-रोटी की तलाश में निकल जाता है. इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो जाती है और वे ड्रॉपआउट हो जाते हैं. उप प्रमुख ने कहा कि ऐसे परिवार और बच्चों को चिह्नित करने की जरूरत है, ताकि उनके बच्चों की पढ़ाई बाधित होने से रोका जा सके.

रुआर को सफल बनाने में सबकी भूमिका अहम : बीइइओ

बीइइओ दिनेश कुमार दंडपात ने कहा कि ड्रॉपआउट हो चुके बच्चों को वापस विद्यालय लाकर शिक्षा की मुख्यधारा के साथ जोड़ने का प्रयास है. कार्यक्रम की सफलता के लिए परिवार से लेकर विद्यालय स्तर तक सबकी भागीदारी अहम है. इसकी सफलता के लिए जनप्रतिनिधियों की भूमिका अहम है. कार्यक्रम में मंच का संचालन हरेकृष्णा महतो ने किया. मौके पर सांत्वना जेना, गौतम कुमार, दशरथ महाली, देवीलाल सोरेन, जावित्री मुर्मू, वसुंधरा सरदार उपस्थित थे.

शत-प्रतिशत बच्चों को विद्यालय से जोड़ें : बीडीओ

चांडिल.

कुकड़ू प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को स्कूल रुआर कार्यक्रम के तहत कार्यशाला हुई. बीडीओ राजश्री ललिता बाखला ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना व शत-प्रतिशत बच्चों को विद्यालय से जोड़ना है. 5 से 18 वर्ष की आयु के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा में लाना है. इसके पूर्व बीडीओ, प्रखंड उप प्रमुख मोहम्मद एकराम, बीइइओ रविशंकर महतो ने दीप प्रज्वलित किया. मौके पर शिक्षा विभाग की बीपीएम सुचित्रा महतो, प्रखंड प्रभारी कल्याण पदाधिकारी धनराज महतो, सुपरवाइजर मीनाक्षी पांडेय, आकांक्षी प्रखंड के समन्वयक सागर कुमार, बीआरपी सुनील महतो, सीआरपी नरेश्वर प्रसाद महतो, सुधाकर महतो, राकेश कुमार, गुणाधर महतो आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola