Seraikela News : 24 घंटे से अस्पताल में ओआरएस नहीं देने पर सीएस भड़के, कर्मियों को चेताया

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 26 Apr 2025 10:44 PM

विज्ञापन

खबर प्रकाशित होने के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, सीएस ने अस्पताल का किया निरीक्षण

विज्ञापन

सरायकेला. सदर अस्पताल में ओआरएस की व्यवस्था नहीं शीर्षक से खबर प्रकाशित होने पर सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार सिन्हा व नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने सरायकेला सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इसी क्रम में देखा गया कि मेडिसिन काउंटर में ओआरएस का स्टॉक नहीं था. इसके कारण पिछले 24 घंटे से मरीजों को ओआरएस नहीं मिल रहा था. सीएस ने बताया कि स्टॉक में पर्याप्त मात्रा में ओआरएस मौजूद है, लेकिन कम्यूनिकेशन की कमी और काउंटर पर फार्मासिस्ट की छुट्टी के चलते स्टॉक से वितरण नहीं हो पाया था. इस पर सीएस ने कर्मियों को फटकार लगाते हुए भविष्य में इस तरह की लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी दी.

अस्पताल में मरीजों को ओआरएस नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण

नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने इस स्थिति को गंभीर लापरवाही करार देते हुए कहा कि भीषण गर्मी में ओआरएस जैसी आवश्यक दवा नहीं होना चिंताजनक है. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य कर आम नागरिकों को बेहतर सेवा देने का आग्रह किया है. इस पर जल्द व्यवस्था सुधार का आश्वासन दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola