Seraikela News : मंत्री के बयान से भड़के भाजपाई, आक्रोश मार्च निकाल बर्खास्तगी की मांग

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 22 Apr 2025 11:46 PM

विज्ञापन

मंत्री के बयान से भड़के भाजपाई, आक्रोश मार्च निकाल बर्खास्तगी की मांग

विज्ञापन

सरायकेला. झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन के बयान के खिलाफ भाजपाइयों में उबाल है. इसी के तहत सरायकेला-खरसावां भाजपा जिला कमेटी ने मंत्री के बयान के खिलाफ मंगलवार को आक्रोश मार्च निकाला. आक्रोश मार्च मौसीबाड़ी से शुरू होकर शहर का भ्रमण कर अनुमंडल कार्यालय पहुंचा, जहां राज्यपाल के नाम एसडीओ को ज्ञापन सौंपा गया. आक्रोश मार्च में जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने कहा कि देश में संविधान से बड़ा कोई नहीं है. राज्य सरकार के मंत्री द्वारा जिस तरह का बयान दिया गया है, यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. इस तरह का बयान देकर मंत्री ने बाबा साहेब का अपमान किया है. भाजपाइयों ने मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है.

संविधान से ही चलता है देश : सोनाराम बोदरा

जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि मंत्री हफीजुल हसन द्वारा बेतुका बयान दिया है. सब जानते हैं कि आजादी के बाद संविधान के अनुसार देश चलता है. ऐसे में मंत्री को संवैधानिक पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है.

राज्यपाल से मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

भाजपा नेता रमेश हांसदा ने राज्यपाल से अविलंब बर्खास्त करने की मांग की है. आक्रोश मार्च के बाद भाजपाइयों का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल के नाम एसडीओ को ज्ञापन सौंपा. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विजय महतो, राजा सिंहदेव, हरेकृष्ण प्रधान, रीतिका मुखी, शंभुनाथ पति, प्रदीप सिंहदेव, विधायक प्रतिनिधि सानद कुमार आचार्य, मीनाक्षी पटनायक, बदलदेव मुर्मू, जगत मुर्मू, पंकज कुमार, राकेश सिंह, कविता दास, संजय सरदार, कमल नंदी, लीपू महांती, बड़ाबाबू सिंहदेव, ललन सिंह, मुरली प्रधान, बीजू दत्ता, राजीव महापात्र, बद्री दारोघा, दिनेश साथुवा समेत भाजपाई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola