Seraikela Kharsawan News : नीमडीह में मादा हाथी की मौत, 20 दिन में दूसरी घटना से हड़कंप

Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : नीमडीह में मादा हाथी की मौत, 20 दिन में दूसरी घटना से हड़कंप

चांडिल. मौत के कारण का नहीं चला पता, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन

चांडिल. सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल वन क्षेत्र अंतर्गत नीमडीह के हेवन गांव में मंगलवार की रात एक मादा हाथी की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने बुधवार की सुबह खेत में हाथी को मृत देख वन विभाग को इसकी जानकारी दी. विभाग ने पशु चिकित्सक की टीम को बुलाकर मृत हाथी का पोस्टमार्टम कराया. विभाग ने बताया कि क्षेत्र में तीन हाथी घूम रहे थे. इनमें एक की मौत हो गयी है. मौत के कारणों का पता नहीं चला है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. चांडिल वन क्षेत्र में 20 दिनों में दो हाथियों की मौत हो चुकी है. इससे वन विभाग में हड़कंप है. इसके पहले 5 जून को नीमडीह के ही आमडाबेड़ा गांव में एक हाथी की मौत हो गयी थी.

मादा हाथी से लिपटा हुआ था बच्चा, भावुक हुए लोग :

ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की रात तीन हाथी हेवेन गांव में आये थे. रात करीब तीन बजे हाथियों के चिंघाड़ने की आवाज सुनायी दी. रात होने के कारण ग्रामीण घरों से नहीं निकले. अहले सुबह ग्रामीणों ने छत से देखा कि हाथी मृत पड़ा है. वहां, हाथी का एक बच्चा शव से लिपट कर बिलख रहा था.

विभाग की लापरवाही से हो रहा जान-माल का नुकसान : ग्रामीण

ग्रामीणों ने कहा कि हाथी क्षेत्र में लगातार उत्पात मचा रहे हैं. फसल और जान-माल को क्षति पहुंचा रहे हैं. सूचना देने के बाद भी वन विभाग हाथियों को क्षेत्र से दूर भगाने में नाकाम साबित हो रहा है. विभाग सिर्फ अपना कोरम पूरा कर रहा है. इस कारण हाथी व ग्रामीणों की जान जा रही है. बीते 7 जून को हेवन पंचायत के अंडा गांव में हाथी ने महुआ चुनने गयी महिला को पटक कर मार डाला था.

ग्रामीणों ने मृत हाथी की पूजा की :

घटना की सूचना मिलते ही आसपास से काफी संख्या में ग्रामीण जुट गये. ग्रामीणों ने मृत हाथी की पूजा-अर्चना शुरू कर दी. पोस्टमार्टम के बाद हाथी के शव को पास में दफना दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola