Seraikela Kharsawan News : सैर पर निकले युवक की सड़क हादसे में मौत

Edited by AKASH
Updated:
विज्ञापन

राजनगर प्रखंड के गोविंदपुर में बुधवार की सुबह सैर पर निकले गोविंदपुर निवासी लखिन्द्र मार्डी (45) की अज्ञात वाहन के धक्के से मौत हो गयी.

विज्ञापन

राजनगर.

राजनगर प्रखंड के गोविंदपुर में बुधवार की सुबह सैर पर निकले गोविंदपुर निवासी लखिन्द्र मार्डी (45) की अज्ञात वाहन के धक्के से मौत हो गयी. उन्हें सड़क किनारे गंभीर देख लोगों ने उनके परिजनों को बताया. परिजन व ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस सेवा से मदद लेने का प्रयास किया, लेकिन सेवा नहीं मिली. उन्हें निजी वाहन से पहले हेंसल स्थित प्रिया हेल्थ क्लिनिक ले जाया गया. वहां उनकी गंभीर स्थिति को देख इलाज से मना कर दिया. परिजन उन्हें राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. वहां से एमजीएम जमशेदपुर रेफर किया गया. इलाज के दौरान लखिन्द्र मार्डी ने दम तोड़ दिया. परिजन ने लखिन्द्र मार्डी का पैतृक गांव गोविंदपुर में दाह संस्कार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola