खरसावां : सभा स्थल से 100 मीटर दूर गिरा ठनका, अर्जुन मुंडा समेत सैकड़ों लोग बचे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Sep 2019 2:31 AM
खरसावां : खरसावां के चांदनी चौक में भाजपा के सभा स्थल से करीब 100 मीटर दूर वज्रपात हुआ. इससे मंच पर बैठे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व उनकी पत्नी मीरा मुंडा समेत भाजपा के दर्जनों वरीय नेता बाल-बाल बच गये. मंच पर लगे दो पंखे जल गये. लाउडस्पीकर बंद हो गया. शनिवार काे खरसावां के […]
खरसावां : खरसावां के चांदनी चौक में भाजपा के सभा स्थल से करीब 100 मीटर दूर वज्रपात हुआ. इससे मंच पर बैठे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व उनकी पत्नी मीरा मुंडा समेत भाजपा के दर्जनों वरीय नेता बाल-बाल बच गये. मंच पर लगे दो पंखे जल गये. लाउडस्पीकर बंद हो गया. शनिवार काे खरसावां के चांदनी चौक में जन आशीर्वाद यात्रा के तहत सभा का आयोजन किया गया था.
इसी बीच बारिश शुरू हो गयी. बारिश के दौरान मंच पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, रांची के सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद समीर उरांव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, पूर्व विधायक मंगल सोय, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी समेत कई भाजपा नेता मौजूद थे. सभा समाप्त होने के बाद भी लगातार हो रही बारिश के कारण सभी नेता मंच पर ही बैठे थे. इसी बीच बिजली कड़कने के साथ कार्यक्रम स्थल से 100 मीटर दूर मोबाइल टावर पर वज्रपात हुआ.
जमशेदपुर के हाता से आज मुख्यमंत्री की यात्रा : रांची में खराब मौसम के कारण शनिवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरायकेला-खरसावां का दौरा रद्द हो गया. मुख्यमंत्री को खरसावां, सरायकेला व आदित्यपुर में सभा को संबोधित करना था. अब मुख्यमंत्री रविवार को जमशेदपुर के हाता (पोटका विधानसभा) से यात्राशुरू करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










