बैंक मैनेजर से 50 हजार की रंगदारी मांगी, जमशेदपुर से आरोपी बंटी गुहा गिरफ्तार

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 25 May 2026 11:13 PM

विज्ञापन

सरायकेला : एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने किया मामले का पर्दाफाश

विज्ञापन

सरायकेला : एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने किया मामले का पर्दाफाश

सरायकेला.

कांड्रा स्थित झारखंड ग्रामीण बैंक के मैनेजर से फोन पर 50,000 रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपी बंटी गुहा (38 वर्ष) को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार किया है. सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज ने सोमवार को कांड्रा थाना प्रभारी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी. एसडीपीओ ने बताया कि बैंक मैनेजर को मोबाइल नंबर 7549316946 से फोन आया था. फोन करने वाले ने खुद का नाम रवि लोहार (फर्जी नाम) बताते हुए कहा था, मैं सरायकेला जेल में बंद हूं. मुझे जमानत के लिए वकील को देने के लिए 50,000 रुपये की तुरंत जरूरत है. बैंक मैनेजर ने 24 मई को कांड्रा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस ने सोमवार को आरोपी बंटी गुहा (निवासी परसुडीह, जमशेदपुर) को जमशेदपुर के मानगो बस स्टैंड के पास से धर दबोचा. आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. पुलिस ने रंगदारी मांगने में इस्तेमाल मोबाइल बरामद कर लिया है.

पहले भी दो लोगों से मांग चुका है रंगदारी, जान से मारने की दी थी धमकी

एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी बंटी गुहा शातिर है. उसने इसी मोबाइल नंबर (7549316946) का इस्तेमाल कर 15 मई को गम्हरिया थाना क्षेत्र के छोटा गम्हरिया निवासी अभिषेक सिंहदेव से रंगदारी मांगी थी. इसके बाद 21 मई को उसी नंबर से चांडिल के रुचाप निवासी शिशिर कुमार चटर्जी (धारक मोबाइल नंबर 6299518488) से रंगदारी की मांग की थी. पैसे नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी.

जमशेदपुर के कई थानों में दर्ज हैं लूट और आर्म्स एक्ट के मामले

आरोपी बंटी गुहा के खिलाफ जमशेदपुर जिला के विभिन्न थानों में कई संगीन मामले दर्ज हैं. इनमें टेल्को थाना में लूट और रंगदारी के दो मामले, सिदगोड़ा थाना में रंगदारी का एक मामला, सीतारामडेरा थाना में रंगदारी का एक मामला और कदमा थाना में आर्म्स एक्ट (हथियार अधिनियम) का मामला दर्ज है.

छापामारी दल : कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू, पुलिस अवर निरीक्षक (पुअनि) रामाशीष शुक्ला, पुअनि रामदयाल उरांव, कमलेश कुमार सिंह सहित कांड्रा थाने के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola