कपाली जंगल में फेरीवाले की हत्या कर शव जलाया, तीन दिनों से लापता था
Author Atul pathak
Updated:
विज्ञापन
परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था, पत्नी व 12 वर्षीय बेटे की हालत खराभ
विज्ञापन
चांडिल.
सरायकेला-खरसावां के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत 52 बीघा इलाके के पास मंगलवार को एक युवक का जला शव मिला. सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान सालबागान (वार्ड संख्या-11, गौसनगर) निवासी 40 वर्षीय मोहम्मद मुस्तकीम के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार, मुस्तकीम बीते रविवार से लापता था. परिजन उसकी तलाश में जुटे थे. मंगलवार को जंगल की तरफ गयीं कुछ महिलाओं की नजर जब पूरी तरह झुलसे हुए शव पर पड़ी, तो इलाके में हड़कंप मच गया. शव की स्थिति इतनी खराब थी कि पहली नजर में पहचानना नामुमकिन था, लेकिन हाथ में पहनी अंगूठी को देखकर परिजनों ने उसकी शिनाख्त की.परिजनों रो-रोकर बुरा हाल, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
परिजनों ने बताया कि मुस्तकीम पेशे से फेरीवाला था. अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था. उसके पीछे पत्नी और एक 12 वर्ष का बेटा है. इस हृदयविदारक घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों के मुताबिक मुस्तकीम का किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं थी, जिससे इस वारदात ने सबको हैरान कर दिया है.युवक की हत्या कर शव जलाने की आशंका
आशंका जतायी जा रही है कि युवक की कहीं और हत्या कर पहचान छिपाने की नीयत से शव को यहां लाकर जलाया गया है. फिलहाल, पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जायेगी.सिजुलता में दो बाइक की टक्कर, वृद्ध फेरीवाला घायल
राजनगर.
हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-220) पर सिजुलता स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे दो मोटरसाइकिल में टक्कर से वृद्ध फेरीवाला घायल हो गया. घायल की पहचान पाटा हेंसल निवासी रामचंद्र प्रजापति (68 वर्ष) के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार, रामचंद्र प्रजापति अपनी बाइक में पेट्रोल भराने पेट्रोल पंप पहुंचे थे. पेट्रोल पंप की ओर मुड़ने के दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. इससे रामचंद्र प्रजापति सड़क पर गिर पड़े. एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










