ePaper

पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेवारी दी है, उसे दमखम के साथ पूरा करेंगे : अर्जुन मुंडा

Updated at : 23 Mar 2019 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेवारी दी है, उसे दमखम के साथ पूरा करेंगे : अर्जुन मुंडा

।। शचीन्द्र कुमार दाश ।। खरसावां : खूंटी लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी घोषित है के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरे दमखम से निर्वहन करेंगे. श्री मुंडा ने कहा कि इसबार का चुनाव राष्ट्र को सुरक्षित हाथों में सौंपने के लिए लड़ी जाएगी.प्रधानमंत्री […]

विज्ञापन

।। शचीन्द्र कुमार दाश ।।

खरसावां : खूंटी लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी घोषित है के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरे दमखम से निर्वहन करेंगे. श्री मुंडा ने कहा कि इसबार का चुनाव राष्ट्र को सुरक्षित हाथों में सौंपने के लिए लड़ी जाएगी.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाना है. देश में विकास की गति को जारी रखने के लिए फिर से श्री मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है.

मुझे पूरा विश्वास है कि जनता और कार्यकर्ताओं का पूरा सहयोग मिलेगा.देश में फिर एक बार देश में बीजेपी की सरकार बनेगी.उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ बड़ा संगठन है. संगठन के एक-एक कार्यकर्ता लोस चुनाव को लेकर तैयार है. अर्जुन मुंडा ने कहा कि खुंटी के साथ साथ राज्य के अन्य लोस क्षेत्रों में भी पार्टी जीत दर्ज करेगी. देश में फिर एक बार नरेंद्रमोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है. इसके लिये संगठन के सभी कार्यकर्ता तैयार है.

गौरतलब हो खुंटी लोस सीट पर भाजपा ने इस बार आठ टर्म के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री कड़िया मुंडा का टिकट काट दिया है. इस बार के चुनाव में भाजपा ने खरसावां से चार बार के विधायक रहे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को प्रत्याशी बनाया है.खरसावां विस क्षेत्र खुंटी संसदीय क्षेत्र के अधिन आता है.

अर्जुन मुंडा पहली बार खुंटी संसदीय क्षेत्र के किस्मत आजमायेंगे. इससे पहले 2009 के लोस चुनाव में अर्जुन मुंडा जमशेदपुर लोस क्षेत्र से जीत दर्ज किये थे. शनिवार को अर्जुन मुंडा दिल्ली से रांची होते हुए जमशेदपुर लौटे. रविवार को अर्जुन मुंडा खरसावां आने की संभावना है. खुंटी लोस क्षेत्र मुंडा बहुल क्षेत्र है. खुंटी लोस क्षेत्र के अधिन खरसावां, तमाड़, सिमडेगा, कोलेबिरा, खुंटी व तोरपा विस क्षेत्र आता है.

अर्जुन मुंडा का प्रोफाइल :

नाम : अर्जुन मुंडा

घोड़ाबांधा, जमशेदपुर

जन्म तिथि : तीन मई 1968

तीन टर्म मुख्यमंत्री :18 मार्च 2003 से दो मार्च 2005

12 मार्च 2005 से 14 सितंबर 2006

11 सितंबर 1010 से 18 जनवरी 2014

विधायक : 1995, 2000, 2005 व 2011 (खरसावां विस)

सांसद : 2009 से 2011 (जमशेदपुर)

शिक्षा : स्नातक

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola