सरायकेला-खरसावां में सड़क दुर्घटना, एम्बुलेंस नहीं मिलने पर पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
सांकेतिक तस्वीर (AI Image)
Seraikela Kharsawan News: रघुनाथपुर से रोड एक्सीडेंट की घटना सामने आई है. सड़क हादसे में शंकर महतो गंभीर रूप से घायल हो गए. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
राजनगर से सुरेन्द्र मार्डी की रिपोर्ट
Seraikela Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला खरसावां जिला के हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-220 पर रघुनाथपुर गांव के समीप सड़क हादसे में पूर्व विधायक अनंतराम टुडू के करीबी माने जाने वाले शंकर महतो गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
चक्रधरपुर जाने के दौरान हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, शंकर महतो अपने घर जामबनी से मोटरसाइकिल पर सवार होकर चक्रधरपुर जा रहे थे. इसी दौरान रघुनाथपुर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई.
पुलिस ने पेट्रोलिंग वाहन से पहुंचाया अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही गोबिंदपुर के समाजसेवी सह राजनगर आदिवासी जाहेर दिशोम गाड़ के अध्यक्ष बीजू बास्के मौके पर पहुंचे. उन्होंने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा से संपर्क किया, लेकिन एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी. इसके बाद राजनगर थाना पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पेट्रोलिंग वाहन की मदद से घायल शंकर महतो को राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया.डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
पुलिस जांच में जुटी
इधर, घटना के बाद राजनगर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.
यह भी पढ़ें: ममता की प्रतिमूर्ति बीजो देवी: गुमला में 52 अनाथ बच्चों के लिए बनीं ‘यशोदा मां’, माड़ पिलाकर पाला-पोसा
यह भी पढ़ें: गुमला में अपहरणकर्ताओं को चकमा दिया 5वीं का छात्र, मासूम ने अपराधियों के मंसूबों पर फेरा पानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










