पेपर लीक बंद करो, नियुक्ति दो... JPSC-JSSC विवाद पर चांडिल से भी उठी आवाज

Updated:
विज्ञापन

प्रेसवार्ता को संबोधित करते.

जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों के आंदोलन को भाजयुमो ने अपना समर्थन दिया है। सीबीआई जांच और निष्पक्ष नियुक्ति की मांग की गई है।

विज्ञापन

चांडिल | जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, अनियमितता और नियुक्ति में देरी के खिलाफ जारी आंदोलन की गूंज चांडिल में भी सुनाई दी. चांडिल में पेपर लीक बंद करो, नियुक्ति दो के नारे लगे. भारतीय जनता युवा मोर्चा के सरायकेला-खरसावां जिला मंत्री आकाश महतो की अध्यक्षता में चांडिल डैम कॉलोनी स्थित एक रिजॉर्ट में शनिवार को प्रेसवार्ता हुई. इसमें जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, अनियमितता और नियुक्ति में देरी के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों को समर्थन देने की घोषणा की गयी.

भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों से युवाओं का भविष्य हो रहा प्रभावित

आकाश महतो ने कहा - भर्ती परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है. उन्होंने 10 अगस्त को रांची में प्रस्तावित विधानसभा घेराव का समर्थन किया. साथ ही विवादित भर्ती परीक्षाओं और पेपर लीक मामलों की सीबीआइ जांच, दोषियों पर कार्रवाई तथा पारदर्शी व समयबद्ध नियुक्ति प्रक्रिया की मांग की. मौके पर प्रशांत मंडल, रंजन महतो, अजय महतो और कौशिक गोराई मौजूद थे.


विज्ञापन
Himanshu Gope

लेखक के बारे में

By Himanshu Gope

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola