एंटी क्राइम चेकिंग में युवक गिरफ्तार, निशानदेही पर चोरी की दूसरी बाइक भी बरामद
जानकारी देती चांडिल पुलिस व जब्त बाइक.
चांडिल पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग में एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है. आरोपी की निशानदेही पर चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं.
चांडिल | चांडिल थाना पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान बाइक चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की. पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गयी है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्णा राणा उर्फ शेखर राणा (22) के रूप में हुई है. वह राम बहादुर राणा का पुत्र है. वर्तमान में छायानगर, मानगो, थाना सीतारामडेरा, पूर्वी सिंहभूम का रहने वाला है. एनएच-33 पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया
थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया - शुक्रवार को चांडिल थाना क्षेत्र के भादुडीह स्थित एनएच-33 पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस ने कृष्णा राणा को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा. पुलिस ने उससे मोटरसाइकिल के संबंध में पूछताछ की. इसमें चोरी की बात सामने आने के बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी. निशानदेही पर दूसरी बाइक बरामद
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने अन्य चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली. पुलिस अब दोनों मोटरसाइकिलों की चोरी होने से संबंधित जानकारी जुटा रही है. आरोपी से उसके अन्य साथियों और चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की गयी है. 10 दिन पहले ही जेल से आया था बाहर
थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार कृष्णा राणा का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. वह करीब 10 दिन पहले ही ओलीडीह ओपी में दर्ज चोरी के एक मामले में करीब ढाई साल जेल में रहने के बाद बाहर आया था. जेल से बाहर आने के कुछ ही दिनों बाद वह दोबारा बाइक चोरी के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










