राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता : दूसरे दिन छाये रहे सिल्ली व टाटा अकादमी के तीरंदाज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2019 11:20 PM
– सिल्ली के तीरंदाजों ने बटोरे सर्वाधिक मेडल शचीन्द्र कुमार दाश, खरसावां खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में चल रहे 13वां राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन बिरसा मुंडा तीरंदाजी सिल्ली व टाटा आर्चरी अकादमी के तीरंदाज छाये रहे. कंपाउंड व रिकर्व राउंड के प्रतियोगिताओं में इन दोनों ही सेंटर के तीरंदाजों ने उम्दा प्रदर्शन […]
– सिल्ली के तीरंदाजों ने बटोरे सर्वाधिक मेडल
शचीन्द्र कुमार दाश, खरसावां
खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में चल रहे 13वां राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन बिरसा मुंडा तीरंदाजी सिल्ली व टाटा आर्चरी अकादमी के तीरंदाज छाये रहे. कंपाउंड व रिकर्व राउंड के प्रतियोगिताओं में इन दोनों ही सेंटर के तीरंदाजों ने उम्दा प्रदर्शन किया है. दूसरे दिन के खेल की समाप्ति के पश्चात पदक विजेता तीरंदाजों को सरायकेला-खरसावां जिला तीरंदाजी संघ की अध्यक्ष मीरा मुंडा, पूर्व विधायक सह तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष मंगल सोय, सचिव सुमंत चंद्र मोहंती, बीजेपी जिलाध्यक्ष सह तीरंदाजी संघ के सह सचिव उदय सिंहदेव, तीरंदाजी कोच हरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, ओलंपियन तीरंदाज रीना कुमारी, उत्तम मिश्रा, उप मुखिया सुनीला नायक ने मेडल पहना कर पुरस्कृत किया.
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में जिला तीरंदाजी संघ की अध्यक्ष मीरा मुंडा ने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है. तीरंदाजी खेल के जरिए झारखंड व खरसावां की मिट्टी की महक दुनिया तक पहुंच चुकी है. उन्होंने कहा कि झारखंड का नाम तीरंदजी के जरिए देश विदेश में पहुंच रही है.
उन्होंने कहा कि खरसावां के एक छोटे से मैदान से शुरू किया गया. आर्चरी अब मिल का पत्थर साबित हुआ है. मौके पर संजय बसु, आदित्य नायक, सुमीत मिश्रा, पलटन हांसदा, बीएस राव, हिमांशु मोहंती, प्रभाकर मंडल आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










