फसल बीमा के आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्त
साहिबगंज (फाइल फोटो)
बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ फसल के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 है। किसान जल्द ही अपना पंजीकरण कराएं और योजना का लाभ उठाएं।
फसल बीमा का आवेदन का अंतिम तारीख 31 अगस्तबिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (B-PMFBY) : खरीफ वर्ष 2026-27
साहिबगंज जिले के सभी किसान भाइयों-बहनों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
साहिबगंज _जिला कृषि पदाधिकारी वरुण कुमार ने बताया कि बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (B-PMFBY) के तहत खरीफ वर्ष 2026-27 में आच्छादित धान एवं भदई मक्का फसलों का फसल बीमा कराया जाना है. किसानों से अपील है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी फसल का बीमा कराकर योजना का लाभ प्राप्त करें. आवेदन की अंतिम तिथि
31 अगस्त 2026 कहां से करें आवेदन? किसान फसल बीमा हेतु CSC केंद्र, बैंक अथवा स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन पोर्टल: https://pmfby.gov.in महत्वपूर्ण*: किसानों को कोई प्रीमियम शुल्क देय नहीं है। केवल ₹1 आवेदन शुल्क देय है। फसल बीमा के लिए आवश्यक दस्तावेज 1. किसान का आधार कार्ड। 2. बैंक पासबुक की छायाप्रति। 3. भूमि स्वामित्व संबंधी प्रमाण पत्र एवं वंशावली। 4. बटाई प्रमाण पत्र — बटाईदार किसान होने की स्थिति में नोटरीकृत प्रमाण पत्र। 5. फसल बुआई का स्व-सत्यापित प्रमाण पत्र। 6. मोबाइल नंबर। किसानों के लिए विशेष अपील सभी किसान निर्धारित अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 तक अपनी अधिसूचित फसल का बीमा अवश्य कराएं।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुनील ठाकुर
साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










