छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में साहिबगंज बंद का दिखा व्यापक असर

Updated:
विज्ञापन

बाजार बंद करते भाजपा नेता गन | Prabhat Khabar Network

साहिबगंज में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा के आह्वान पर बंद का व्यापक असर रहा। पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दुकानें बंद कराईं और एनएच-80 पर सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ओझा ने कहा कि छात्रों के अधिकारों के लिए पार्टी खड़ी है, जरूरत पड़ी तो उग्र आंदोलन करेंगे। पुलिस बल तैनात रहा, बंद शांतिपूर्ण रहा।

विज्ञापन

साहिबगंज : छात्र-छात्राओं पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा द्वारा आहूत बंद का साहिबगंज शहर में व्यापक असर देखने को मिला. भाजपा के पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा और जिलाध्यक्ष गौतम यादव के नेतृत्व में भाजपाइयों ने शहर में घूमकर दुकानदारों से बंद को सफल बनाने की अपील की. इसके बाद शहर की अधिकांश दुकानें बंद रहीं. भाजपा कार्यकर्ताओं ने एनएच-80 मुख्य मार्ग पर सड़क जाम कर दिया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्र-छात्राओं पर कथित लाठीचार्ज की घटना का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. मौके पर भाजपा के पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा ने कहा कि छात्र-छात्राओं के साथ भाजपा अन्याय नहीं होने देगी और उनके अधिकारों के लिए पार्टी उनके साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो भाजपा इस मुद्दे को लेकर उग्र आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी. उन्होंने कहा कि यह बंद झारखंड सरकार के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि सरकार जल्द से जल्द छात्र-छात्राओं के हित में उचित निर्णय ले. युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

बंदी को लेकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती. हालांकि, बंद के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और बंदी पूरी तरह शांतिपूर्ण रही. बंद को सफल बनाने में भाजपा नेता धर्मेंद्र कुमार, गौतम यादव, दिनेश पांडे, अवधेश यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे.


विज्ञापन
सुनील ठाकुर

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola