बरहरवा-पाकुड़ मुख्य पथ पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरी स्कॉर्पियो, बाल-बाल बचे सवार

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो | Prabhat Khabar Network

बरहरवा-पाकुड़ मुख्य पथ पर भीमपाड़ा के पास एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हुआ, लेकिन चालक समेत सभी लोग बाल-बाल बच गए। यह रास्ता NH-133A पर है, जहां सड़क की चौड़ाई सिर्फ 10-12 फीट है और ऊंचाई अधिक होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क चौड़ी करने और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन

बरहरवा :

बरहरवा-पाकुड़ मुख्य पथ एनएच-133ए पर भीमपाड़ा के समीप मंगलवार को एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा समेत अन्य भाग क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि, वाहन में सवार चालक समेत अन्य लोग बाल-बाल बच गये. दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से सभी सवारों को सुरक्षित वाहन से बाहर निकाल लिया गया. हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, पाकुड़-बरहरवा मुख्य पथ पर भीमपाड़ा के समीप सड़क की चौड़ाई काफी कम है. इस स्थान पर सड़क की चौड़ाई महज 10 से 12 फीट के आसपास है. इसके अलावा सड़क काफी ऊंचाई पर होने के कारण यहां वाहनों के अनियंत्रित होने का खतरा बना रहता है. खासकर तेज रफ्तार वाहनों के सामने से दूसरे वाहन आने पर चालकों को काफी परेशानी होती है. इसी वजह से इस स्थान पर आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं.

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की चौड़ाई कम होने के साथ-साथ यहां पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था का भी अभाव है. सड़क के किनारे सुरक्षा के लिए अन्य जरूरी इंतजाम किये जाने की आवश्यकता है. लोगों ने मांग की है, ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके.


विज्ञापन
Bikash Jaswal

लेखक के बारे में

By Bikash Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola