झारखंड बंद का बरहरवा में आंशिक असर, बाजार में सामान्य रहा आवागमन
बरहरवा बाजार बंद कराने निकले भाजपा कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
झारखंड बंद के दौरान बरहरवा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद कराने का प्रयास किया। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए, जानें पूरी खबर।
बरहरवा - जेपीएससी एवं जेएसएससी के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन में विधानसभा घेराव के दौरान सोमवार को रांची में छात्रों पर हुये लाठीचार्ज के विरुद्ध भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के झारखंड बंद के आवाह्न का साहिबगंज जिले के बरहरवा में मिला जुला असर देखने को मिला.मंगलवार को भाजपा नगर अध्यक्ष राजकुमार भगत के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता बरहरवा बाजार बंद करवाने निकले.इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया और दुकानदारों व शहरवासियों से अपने - अपने दुकानों को बंद करने की अपील किया.जिसपर कुछ देर तक दुकानदारों ने अपने दुकान बंद रखे. हालांकि भाजपा द्वारा बुलाये गये बंदी के दौरान सड़को पर आवागमन जारी रहा.
विभिन्न चौक चौराहों पर सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति
शहर के स्टेशन चौक, पतना चौक,रेलवे फाटक, मेन रोड,राजमहल रोड आदि में वाहनों की आवाजाही जारी रही.वही बंदी को देखते हुये प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. सुबह से ही पुलिस द्वारा विभिन्न चौक चौराहों पर सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी.सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल,इंस्पेक्टर संतोष कुमार राणा,थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह, एसआई सुदामा सिंह, एएसआई राजनाथ साव सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने संभाल रखा था.मौके पर भाजपा नेता कुशमाकर तिवारी,रमेश सिंह,संजीव गुप्ता, तारक घोष,अमित भारती सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विशाल कुमार कुशवाहा
विशाल कुमार कुशवाहा, शिक्षा - स्नातकोत्तर. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 3 वर्षों से कार्य कर रहा हूं.जिसमें मैं शिक्षा,स्वास्थ्य,क्राइम,रोजाना की सरकारी गतिविधियों एवं जनहित से जुड़े मद्दों सहित अन्य छोटे बड़े घटनाओं पर खबर बनाता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










