प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को निर्धारित वेशभूषा में आने का दिया निर्देश
naye aagantuk Chhatra | Prabhat Khabar Network
साहिबगंज में कॉलेज के बीएड संकाय की विभागाध्यक्ष प्रो. कोमल कुमारी ने प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह का स्वागत किया और छात्रों से परिचय कराया। प्राचार्य ने छात्रों को निर्धारित वेशभूषा और परिचय पत्र साथ रखने का निर्देश दिया। नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहने, पाठ्यसहगामी गतिविधियों में भाग लेने और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया का उपयोग ज्ञानवर्धन के लिए करने को कहा। प्रो. नितिन कुमार सहित कई छात्र उपस्थित थे।
संवाददाता, साहिबगंज वाणिज्य संकाय की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर कोमल कुमारी ने प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह एवं अन्य शिक्षकों का स्वागत किया तथा छात्र-छात्राओं से उनका परिचय करवाया. इसके बाद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को निर्धारित वेशभूषा में आने और परिचय पत्र साथ रखने का निर्देश दिया.
उन्होंने छात्र-छात्राओं से नियमित रूप से संचालित होने वाली कक्षाओं में उपस्थित रहकर पठन-पाठन का कार्य करने की अपील की. साथ ही, महाविद्यालय में समय-समय पर आयोजित होने वाली पाठ्यसहगामी गतिविधियों में भाग लेकर अपने व्यक्तित्व के विकास पर ध्यान देने को कहा. उन्होंने छात्र-छात्राओं से सोशल मीडिया का उपयोग ज्ञानवर्धन के लिए करने की अपील की. कार्यक्रम में महाविद्यालय के बीएड संकाय के प्राध्यापक प्रोफेसर नितिन कुमार सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुनील ठाकुर
साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










