कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Author Abdhesh singh|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन
. | Prabhat Khabar Network

| Prabhat Khabar Network

साहिबगंज में कांग्रेस ने प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता और नेताओं के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में धरना दिया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी, साहिबगंज की ओर से गुरुवार को स्टेशन चौक पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया. प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, छात्रों के साथ हुए कथित अन्याय तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कांग्रेस सांसदों एवं नेताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में आवाज उठायी गयी. धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम डीसी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा.

कार्यक्रम की अध्यक्षता

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने की. सभा को संबोधित करते हुए बरकतुल्लाह खान ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा तथा कांग्रेस सांसदों एवं नेताओं के साथ किया गया व्यवहार लोकतांत्रिक परंपराओं और संसदीय मर्यादाओं के अनुरूप नहीं था. प्रदेश समन्वय समिति के सदस्य अनुकूल मिश्रा ने कहा कि देश का युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित है. जिला उपाध्यक्ष कलीमुद्दीन ने कहा कि यह धरना छात्रों और आम जनता की भावनाओं की अभिव्यक्ति है. जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव सरफराज आलम ने कहा कि यह आंदोलन केवल छात्रों का नहीं, बल्कि उन सभी परिवारों की आवाज है, जिनके बच्चे ईमानदारी से मेहनत कर अपने भविष्य का निर्माण करना चाहते हैं. ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं एवं व्यवस्थागत विफलताओं की निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, छात्रों एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामलों की वापसी तथा छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गयी.

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में अनुकूल मिश्रा, हीरालाल साह, मो. कलीमुद्दीन, बासुकीनाथ यादव, उमेश पांडे, मो. मुरसलीन खान, सुनील कुमार पासवान, अनिल पांडे, कज्जाफी बिन मुर्शाद, सद्दाम हुसैन, शौकत अली, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, मंगल पासवान, मृत्युंजय यादव, मो. गफ्फार, अरविंद कुमार यादव, आकाश, मो. रिजवान, मो. रऊफ, मो. सिफरोज अख्तर, बीबी नूरजहां, तारा खातून, सतीश कुमार पासवान, मो. मेराजुद्दीन, मो. मजहर खान, जमुना दास, मो. रियाज, विजय वर्मा, अली कुरैशी, सब्दुल अंसारी, कौसर आलम, देवराज सिंह, लालन कुमार, रवीना बेगम, बीबी शहनाज, मोफिज आलम, परवेज आलम, मो. नुरशेद, संटू यादव, गणेश पासवान, रामप्रवेश राय, मो. अलीरजा, करीम नवाब, तनवीर अहमद, मुनमुन अग्रवाल, आरिफ अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.


विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola