नीट पेपर लीक मामले में झामुमो का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्रियों का पुतला फूंका

Author Abdhesh singh|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन
. | Prabhat Khabar Network

. | Prabhat Khabar Network

साहिबगंज में नीट पेपर लीक मामले को लेकर झामुमो ने किया जोरदार प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए फूंका पुतला।

विज्ञापन

नीट पेपर लीक मामले में साहिबगंज जिला झामुमो समिति ने स्टेशन चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो जिलाध्यक्ष अरुण सिंह ने किया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा नीट पेपर लीक प्रकरण, सीबीएसई मूल्यांकन में कथित गड़बड़ी व शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर नयी दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राएं आंदोलन कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलनरत छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज कर उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया, जिसकी झामुमो कड़ी निंदा करता है. कहा कि नीट प्रकरण ने देश के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है. इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए. पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

जिलाध्यक्ष ने क्या कहा

जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब छात्र व नौजवानों द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताया जा रहा था, तो केंद्र की भाजपा सरकार तानाशाही तरीके से उन्हें डरा-धमकाकर मारपीट कर आंदोलन को समाप्त करना चाहती है. वही जिला उपाध्यक्ष संजीव शामू हेंब्रम व संजय मिश्रा, मो मारुफ उर्फ गुड्डू ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला. कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार छात्रों का हित नहीं चाहती है. छात्रों व नौजवानों पर केंद्र सरकार के निर्देश पर हुए लाठीचार्ज की हमारी पार्टी कड़ी निंदा करती है. हमारी पार्टी छात्रों के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी है. विरोध प्रदर्शन में जिला सचिव सुरेश टूडू, मुजीबुर रहमान, अखलाकुर रहमान, नप अध्यक्ष रामनाथ पासवान, छवि हेंब्रम, काजू मल्लिक, आदित्य यादव, अमरनाथ, दीपा देवी, राजू अंसारी, नुमान अंसारी, स्टीफन मुर्मू, अब्दुल बारीक शेख, जंग बहादुर सिंह, जलेबी सिंह, जेम्स किस्कू, नसीम अंसारी, जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मो अली, देव सोरेन, मो एजाज अंसारी, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष बसंती हांसदा, जिला सचिव संगीता हांसदा आदि दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता शामिल थे.


विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola