मारपीट में दो घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:41 PM
राजमहल : थाना क्षेत्र के मुरगी टोला में चाय दुकान के पास रविवार को दो पक्षों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष के दो लोग बुरी तरह से घायल हो गये. घायल नेकुआ टोला निवासी एसाक शेख का पुत्र अशरफ शेख (19) व अताउर शेख (23) को अनुमंडलीय अस्पताल में भरती […]
राजमहल : थाना क्षेत्र के मुरगी टोला में चाय दुकान के पास रविवार को दो पक्षों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष के दो लोग बुरी तरह से घायल हो गये. घायल नेकुआ टोला निवासी एसाक शेख का पुत्र अशरफ शेख (19) व अताउर शेख (23) को अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया गया है.
सूचना मिलते ही राजमहल थाना के एएसआइ शंकर दूबे अस्पताल पहुंचकर घायलों का बयान दर्ज किया. पुलिस को दिये बयान में घायलों ने बताया है कि शमशुल शेख, हामीद शेख, साबुल शेख, सलामत शेख, एजाहर शेख, मैमुल शेख आदि ने लाठी डंडा व तेज हथियार से मारपीट कर घायल कर दिया है. मामले को लेकर थाना पुलिस छानबीन में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










