कुसुमपोखर में डस्ट लोड हाइवा से दबकर खलासी की मौत

दुर्घटना के बाद चालक फरार, क्रेन की मदद से लाश से बाहर निकाला, परिजनों का बुरा हाल
पतना
रांगा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुमपोखर में बुधवार को सड़क हादसे में 16 वर्षीय सह चालक की मौत हो गयी. रांगा के पीछे स्थित स्टोन क्रशर से डस्ट लोड कर हाइवा (जेएच 16 जी 6586) उतर रहा था, इसी क्रम में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे के वक्त कूदकर जान बचाने की कोशिश कर रहा खलासी उसी हाइवा के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक की पहचान छोटा कदमा निवासी रियाज अंसारी पिता बसरूद्दीन अंसारी के रूप में हुई है. वहीं, दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार है. बताया जा रहा है कि हाइवा बरहागाड़ी निवासी रामलाल का है. सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और क्रेन की मदद से हाइवा को हटाया. वहीं, रांगा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है. समाचार लिखे जाने तक कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया की जा रही थी. वहीं, अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










