गायब तीनों लड़कियां 60 घंटे बाद बरामद, पुलिस छानबीन में जुटी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2024 8:11 PM
विज्ञापन
बोरियो : थाना क्षेत्र के बोरियो बाजार से गायब हुई तीनों नाबालिग लड़कियों को बरामद कर लिया गया है. हालांकि पिता ने थाना में पुत्री के गायब होने की शिकायत की थी. घटना को लेकर लड़कियों के परिजन व पुलिस दिनभर परेशान रही. लेकिन बाद में मामला प्रेमप्रसंग का निकला. जानकारी के अनुसार गायब लड़किया […]
विज्ञापन
बोरियो : थाना क्षेत्र के बोरियो बाजार से गायब हुई तीनों नाबालिग लड़कियों को बरामद कर लिया गया है. हालांकि पिता ने थाना में पुत्री के गायब होने की शिकायत की थी.
घटना को लेकर लड़कियों के परिजन व पुलिस दिनभर परेशान रही. लेकिन बाद में मामला प्रेमप्रसंग का निकला. जानकारी के अनुसार गायब लड़किया बुधवार की दोपहर खैरवा स्थित घर पहुंच गयी. तत्पश्चात अभिभावकों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए लड़कियों को पुलिस को सुपुर्द कर दिया. सूत्रों की माने तो गायब तीनों लड़कियों को तीन लड़कों के साथ देखा गया था.
मामले को लेकर पुलिस उनमें से एक लड़के काे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. थाना प्रभारी बी चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है. पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के बाद मामले का उद्भेदन करेगी. बहरहाल 60 घंटे के अंदर वापस आ जाने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










