शेखपुरा बरबीघा बस स्टैंड में बनेगा हाई कैपेसिटी चार्जिंग पॉइंट, ई-वाहन चालकों को मिलेगी बड़ी राहत

बस स्टैन्ड की तस्वीर
Sheikhpura News : शेखपुरा समेत राज्यभर में डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के बीच इलेक्ट्रिक वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. जिले में दो स्थानों पर उच्च क्षमता वाले चार्जिंग पॉइंट स्थापित किए जाएंगे, जहां एक साथ कई इलेक्ट्रिक वाहनों की फास्ट चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध होगी.
Sheikhpura News : (रंजीत कुमार) शेखपुरा समेत राज्यभर में डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के बीच इलेक्ट्रिक वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. जिले में दो स्थानों पर उच्च क्षमता वाले चार्जिंग पॉइंट स्थापित किए जाएंगे, जहां एक साथ कई इलेक्ट्रिक वाहनों की फास्ट चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध होगी.
जानकारी के अनुसार बरबीघा बस पड़ाव के लिए स्थल चयन की प्रक्रिया पूरी कर प्रस्ताव विभाग को भेज दिया गया है, जबकि शेखपुरा शहर में चार्जिंग स्टेशन के लिए उपयुक्त स्थल चयन को लेकर कागजी प्रक्रिया जारी है. विभागीय मानकों के अनुसार ही अंतिम स्थान तय किया जाएगा.
इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की तैयारी
जिला परिवहन पदाधिकारी बॉबी कुमारी ने बताया कि केंद्र और बिहार सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. लेकिन चार्जिंग स्टेशन की कमी के कारण यह योजना अपेक्षित गति नहीं पकड़ पा रही थी. अब जिले में चार्जिंग पॉइंट बनने से वाहन चालकों को काफी सुविधा मिलेगी.
उन्होंने बताया कि फास्ट चार्जिंग सिस्टम के तहत कम समय में वाहन चार्ज किए जा सकेंगे. इससे खासकर ई-रिक्शा चालकों और अन्य इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों को बड़ी राहत मिलेगी.
जिले में 6 हजार से अधिक ई-रिक्शा संचालित
आंकड़ों के अनुसार शेखपुरा जिले में करीब 6,500 इलेक्ट्रिक वाहन संचालित हैं, जिनमें लगभग 6 हजार ई-रिक्शा शामिल हैं. चार्जिंग स्टेशन शुरू होने के बाद इन वाहन चालकों को चार्जिंग के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और उनका समय व खर्च दोनों कम होगा.
स्थानीय लोगों का मानना है कि चार्जिंग पॉइंट की सुविधा मिलने से जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग और तेजी से बढ़ेगा.
Also Read : महंगाई की मार अब बच्चों के प्रोजेक्ट पर भी, स्टेशनरी और कला सामग्री तक 15 से 25% महंगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










