असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जायेगी : थाना प्रभारी

Updated:
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जायेगी : थाना प्रभारी

शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें

विज्ञापन

पतना. बकरीद को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार की संध्या रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव की अध्यक्षता में केंदुआ मध्य विद्यालय परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. जिसमें शांति समिति के सदस्यों के अलावे क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी मौजूद रहे. थाना प्रभारी ने सभी समुदायों के लोगों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें. बैठक में साफ-सफाई, बिजली-पानी की व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं कुर्बानी के दौरान निर्धारित स्थलों के उपयोग को लेकर चर्चा की गयी. उपस्थित लोगों ने भी अपने सुझाव दिए और प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि पर्व के दौरान थाना क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ा दी जायेगी और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जायेगी. मौके पर मो शहबाज, उप प्रमुख जितेंद्र यादव, इस्लाम शेख, राजेश यादव, अनूप कुमार साह, नजरुल शेख, वसीम अकरम, फिरोज अंसारी, नूर मोहम्मद, रहीम अंसारी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola