शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं त्योहार, शहर में चलेगा विशेष सफाई अभियान : एसडीपीओ
Author Abdhesh singh
Updated:
विज्ञापन

बकरीद को लेकर नगर थाना में शांति समिति की बैठक का आयोजन
विज्ञापन
साहिबगंज.
बकरीद पर्व को लेकर नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सह सीओ बासुकीनाथ टुडू ने की. बैठक में प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी, नगर परिषद के प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे. बैठक के दौरान एसडीपीओ सुशील कुमार ने कहा कि बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाए. उन्होंने बताया कि नगर परिषद द्वारा पर्व को लेकर शहर में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया जाएगा. साथ ही त्योहार समाप्त होने के बाद भी खासकर मुस्लिम बहुल इलाकों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की गंदगी नहीं रहे और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े. उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने एवं आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की. वहीं बैठक में सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की गयी. इस मौके पर मुख्य रूप से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार, नगर थाना प्रभारी अमित गुप्ता, नगर परिषद के अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग रामजी ठाकुर, कमल महावर, संजय पटेल, गोपाल चौखानी, जयप्रकाश सिन्हा, अनवर अली, आजाद, कलीमुद्दीन सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










